रिपोर्ट : इंडो-नेपाल सीमा से न्यूज़ ब्यूरो
गुरु ही शिष्य को अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाते हैं माता-पिता प्रथम गुरु हैं,इसलिए गुरु का सम्मान जीवन में सर्वोपरि है
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वाल्मीकिनगर के संगम तट पर 157 वीं नारायणी गंडकी महाआरती
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित नारायणी गंडकी महा आरती में महर्षि वेदव्यास याद किए गए
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
वाल्मीकिनगर, (संतोष कुमार)। भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित बेलवा घाट परिसर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 157 वीं नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का श्री गणेश मुख्य अतिथि थरुहट के निर्माता एचेल थारू, विशिष्ट अतिथि सत्येंद्र सिंह, समाजसेवी संगीत आनंद, सुमन सिंह, कामेश्वर श्रीवास्तव, वरिष्ठ कलाकार शिवचंद्र शर्मा,शिव शिष्या पिंकी देवी, पूनम देवी, स्वास्थ्य कर्मी कुमारी संगीता, निर्माता अरविंद अकेला, डॉक्टर नंद महतो, गायक चंद्रिका प्रसाद खतईत एवं बाल मोहन दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि आज पौधा वितरण करके हम सभी पर्यावरण संरक्षण संवर्धन का संदेश दे रहे हैं। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि आषाढ़ पूर्णिमा को ही गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। महाप्रसाद की व्यवस्था होटल पूर्वा के प्रबंधक चंदन जायसवाल, एवं रुद्र नेचुरल साबुन शहद उद्योग द्वारा की गई। संगीत आनंद ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के दिन ही महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। गुरु ही शिष्य को अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाते हैं। माता-पिता प्रथम गुरु हैं,इसलिए गुरु का सम्मान जीवन में सर्वोपरि है।

स्वरांजलि सेवा संस्थान एवं हरे कृष्णा मंडली द्वारा गुरु पूर्णिमा पर आधारित विभिन्न भजनों की मधुर प्रस्तुति की गई। गायक संगीत आनंद एवं राजा कुमार ने गुरु की भक्ति पर आधारित भजन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर भीखम दास, सरिता देवी ,आचार्य पंडित अनिरुद्ध द्विवेदी, सच्चिदानंद तिवारी ,निक्की तिवारी अर्पिता कुमारी, एवं रितिका कुमारी, की भूमिका सराहनीय रही।

कथा पूजा एवं हवन द्वारा विश्व शांति की कामना की गई। संचालन संगीत आनंद ने किया जब कि धन्यवाद ज्ञापन शिव चंद्र शर्मा एवं कामेश्वर श्रीवास्तव ने किया। सभी आगत अतिथियों एवम् कलाकारों को अंग वस्त्रम द्वारा सम्मानित किया गया। आषाढ़ पूर्णिमा एवं गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। गंगा मैया की जय , सदगुरू देव महाराज की जय , वाल्मीकि धाम की जय, त्रिवेणी धाम की जय आदि नारों से कार्यक्रम स्थल गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के अंत में अनंत श्री विभूषित स्वामी कमलनयन आचार्य जी महाराज, उपेंद्र पाराशर जी महाराज, गजेंद्र मोक्ष दिव्य धाम के उत्तराधिकारी स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य,संस्कृत के विद्वान आचार्य पंडित अखिलेश्वर पांडे,धर्मपाल गुरु वशिष्ठ जी महाराज,अंतर्राष्ट्रीय कलाकार विनय बिहारी, स्वामी चैतन्य कृष्ण, पवन भट्टराई सहित वर्ल्ड मीडिया इन्फोटेनमेंट के सीईओ राजेश कुमार गुप्ता और पीडीएस के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के प्रति आभार प्रकट किया गया।








