AMIT LEKH

Post: बापू सभागार : तेज प्रताप यादव को देखकर दर्शकों के बीच जा बैठे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बापू सभागार : तेज प्रताप यादव को देखकर दर्शकों के बीच जा बैठे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

रिपोर्ट : विशेष ब्यूरो पटना 

बापू सभागार में आशुतोष राणा के कार्यक्रम के दौरान दिखा अनोखा नजारा

न्यूज़ डेस्क, ए. एल. न्यूज़ 

– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। राजधानी पटना के बापू सभागार में शनिवार को आयोजित प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा के नाट्य मंचन कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंच पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया, लेकिन कुछ ही देर बाद वे दर्शकों के बीच जाकर बैठ गए और थोड़ी देर बाद कार्यक्रम छोड़कर वापस लौट गए। बापू सभागार में आशुतोष राणा सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों द्वारा ‘मेरे राम’ नाटक की प्रस्तुति दी जा रही थी। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय जनता दल के नेता और लालू प्रसाद यादव-राबड़ी देवी के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव भी बापू सभागार पहुंचे। मंच के नीचे मुख्यमंत्री के लिए विशेष सोफा आरक्षित किया गया था, जहां उन्हें बैठकर नाटक देखना था। बताया जा रहा है कि तेज प्रताप यादव के लिए अलग से कोई सीट आरक्षित नहीं थी, इसलिए वे मुख्यमंत्री के लिए रखे गए सोफे के बगल में एक कुर्सी लगाकर बैठ गए। जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंच से नीचे उतरे तो उनकी नजर तेज प्रताप यादव पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने अपने लिए आरक्षित सीट पर बैठने के बजाय सभागार में मौजूद दर्शकों के बीच जाकर बैठना उचित समझा। मुख्यमंत्री ने कुछ देर तक आम दर्शकों के बीच बैठकर नाटक का आनंद लिया। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल से वापस लौट गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के दर्शकों के बीच जाकर बैठने और फिर कुछ देर बाद वहां से चले जाने की चर्चा पूरे सभागार में होती रही। पटना के बापू सभागार में आशुतोष राणा के कार्यक्रम में अजब नजारा देखने को मिला। VIP गैलरी में तेज प्रताप यादव को देख मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहले भीड़ में जा बैठे और फिर कार्यक्रम छोड़ कर वापस लौट गए।

Leave a Reply

Recent Post