AMIT LEKH

Post: बीजेपी की तेजस्वी से डील..?’ कांग्रेस का राजद पर बड़ा हमला

बीजेपी की तेजस्वी से डील..?’ कांग्रेस का राजद पर बड़ा हमला

रिपोर्ट : विशेष ब्यूरो पटना

बीजेपी की तेजस्वी से डील..?’ कांग्रेस का राजद पर बड़ा हमला

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

पटना, (दिवाकर पाण्डेय)।बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम अभी सामने नहीं आया है, लेकिन उससे पहले ही बिहार महागठबंधन में कांग्रेस और आरजेडी के बीच मतभेद खुलकर सामने आने लगे है। कांग्रेस ने बिहार में इंडिया गठबंधन को लेकर तेजस्वी यादव का रूख निराशाजनक बताया है। साथ ही कहा है कि, आरजेडी में उनके नेतृत्व पर सवाल खड़े हो रहे है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आसितनाथ तिवारी ने आरजेडी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की चुनावी रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि महागठबंधन के सबसे बड़े घटक दल होने के बावजूद आरजेडी ने बांकीपुर उपचुनाव में इंडिया गठबंधन का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल नहीं किया। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि बिहार में इंडिया गठबंधन का सबसे बड़ा घटक दल आरजेडी है, इसलिए उसकी जिम्मेदारी भी सबसे अधिक बनती है।कांग्रेस प्रवक्ता ने पिछले विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी कई सीटों पर फ्रेंडली फाइट की स्थिति बनी थी। उस समय भी राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हुई थी। उन्होंने दावा किया कि अब आरजेडी के भीतर भी इस बात को लेकर चर्चाएं हो रही हैं कि क्या बीजेपी के साथ किसी तरह की अंदरूनी समझ बनी हुई है। हालांकि, उन्होंने इस संबंध में कोई ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया।

Leave a Reply

Recent Post