AMIT LEKH

Post: अपनी फ़िल्म बंटवारा 1947 के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सनी देओल

अपनी फ़िल्म बंटवारा 1947 के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सनी देओल

रिपोर्ट : विशेष ब्यूरो पटना

सनी देओल, बोले- पूरे हिंदुस्तान जाएंगे, लेकिन शुरुआत बिहार से करना चाहता था

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अपनी आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के सिलसिले में रविवार को पटना पहुंचे। बिहार की धरती पर पहुंचते ही उन्होंने फिल्म को लेकर उत्साह जाहिर किया और कहा कि प्रमोशन अभियान की शुरुआत उन्होंने खास तौर पर बिहार से करने का फैसला किया है। मीडिया से बातचीत में सनी देओल ने कहा, “मैं ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए पटना आया हूं। हम इस फिल्म के प्रचार के लिए पूरे हिंदुस्तान में जाएंगे, लेकिन हमने सोचा कि इसकी शुरुआत बिहार से की जाए।”उन्होंने कहा कि बिहार से उनका विशेष जुड़ाव रहा है और यहां के दर्शकों का प्यार हमेशा उन्हें मिलता रहा है। इसी वजह से फिल्म के प्रमोशनल टूर की पहली कड़ी के रूप में पटना को चुना गया। सनी देओल ने अपनी फिल्म को लेकर एक और खास जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस बार उनके बेटे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, “मेरा पुत्र भी इस फिल्म में इस बार साथ है।” उनके इस बयान के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। सनी देओल के पटना पहुंचने की खबर मिलते ही उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए कार्यक्रम स्थल के आसपास जुटे।फिलहाल, फिल्म बंटवारा 1947 के प्रमोशन का अभियान शुरू हो चुका है और सनी देओल इसके लिए देशभर के अलग-अलग शहरों का दौरा करेंगे। बिहार से शुरुआत करने के उनके फैसले को लेकर भी उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Recent Post