रिपोर्ट : उप-संपादक बेतिया
चकदहवा-रोहुआ मार्ग पर कमर भर पानी, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित; इसी रास्ते पर पानी पार करते समय एक व्यक्ति की हो चुकी है डूबने से मौत
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही बगहा के पटेरहवा और रोहुआ नाला के रास्ते बाढ़ का पानी चकदहवा गांव में प्रवेश करने लगा है। इससे गांव का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। गांव की कई गलियों और संपर्क मार्गों पर पानी भर जाने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी चकदहवा-रोहुआ मुख्य मार्ग पर हो रही है, जहां कमर भर पानी बह रहा है।

ग्रामीण जान जोखिम में डालकर इसी रास्ते से आवागमन करने को मजबूर हैं। कुछ दिन पहले इसी मार्ग पर बहते पानी को पार करने के दौरान एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई थी। इसके बावजूद अब तक सुरक्षित आवागमन की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। बाढ़ के कारण स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो गई है। सड़क पर पानी भरे रहने से बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं, जबकि ग्रामीणों को दैनिक जरूरतों के लिए भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बतादें,पटेरहवा नाला, रोहुआ नाला में मिलकर आगे गंडक नदी में जाता है। जैसे ही गंडक नदी का जलस्तर बढ़ता है, नदी का पानी नालों के रास्ते वापस गांवों की ओर आने लगता है, जिससे नदी किनारे बसे चकदहवा समेत आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती है। चकदहवा निवासी एवं पूर्व बीडीसी गुलाब अंसारी ने बताया कि गांव के लोग कई दिनों से जलजमाव और बाढ़ की समस्या झेल रहे हैं। सड़क पर तेज बहाव होने से हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत कार्य शुरू करने, जलनिकासी की व्यवस्था कराने तथा सुरक्षित आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ








