AMIT LEKH

Post: आजादी के 79 साल बाद भी पश्चिम चंपारण का दोन क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित

आजादी के 79 साल बाद भी पश्चिम चंपारण का दोन क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित

रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया

पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर विधानसभा अंतर्गत स्थित दोन क्षेत्र के कई गांव आज भी सड़क, पुल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। देश आजादी के 79 वर्ष पूरे कर चुका है, लेकिन पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर विधानसभा अंतर्गत स्थित दोन क्षेत्र के कई गांव आज भी सड़क, पुल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से विकास की मांग की जा रही है, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। दोन क्षेत्र के ग्रामीणों को बरसात के दिनों में आवागमन की भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों पर सड़क और पुल के अभाव में लोगों को जान जोखिम में डालकर नदी-नालों को पार करना पड़ता है। क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी लंबे समय से एक प्रमुख मुद्दा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी विकास की मुख्यधारा से कटे इस क्षेत्र की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लोगों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों से सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा संचार सुविधाओं का शीघ्र विस्तार करने की मांग की है।

Leave a Reply

Recent Post