ब्रेकिंग-न्यूज़ : उप-संपादक, बेतिया
पुलिस द्वारा जांच करने पर उस व्यक्ति के पास एक देसी लोडेड पिस्टल एवं एक अतिरिक्त मैगजीन बरामद हुआ
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। गुप्त सूचना के आधार पर लौरिया थाना पुलिस द्वारा आदेशानुसार दिनांक 6.8.26न को 10.05 बजे, लौरिया बाज़ार में प्रियंका मोबाइल के सामने एनएच 727 पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर BR22BB1103 से संदिग्ध रूप से खड़ा पाया गया। पुलिस द्वारा जांच करने पर उस व्यक्ति के पास एक देसी लोडेड पिस्टल एवं एक अतिरिक्त मैगजीन बरामद हुआ। नाम, पता पूछने पर अपना नाम विकास साह पिता पूर्णमासी साह ग्राम मोतीपुर थाना सिरसिया जिला पश्चिम चंपारण बेतिया बताया। इस संबंध में लौरिया थाना में कांड अंकित कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी :
1. पिस्टल -1
2. जिंदा गोली- 2
3. अतिरिक्त मैगजीन-1
4. मोटरसाइकिल-1
गिरफ्तारी :
1. विकास साह पिता पूर्णमासी साह ग्राम मोतीपुर थाना सिरसिया जिला पश्चिम चंपारण बेतिया








