रिपोर्ट : उप-संपादक, छपरा
कार्यक्रम के दौरान जिला संपर्क प्रमुख बलवंत सिंह ने अपने बौद्धिक सत्र में कहा कि भारत माता को परम वैभव के शिखर तक पहुंचाना तथा भारत को पुनः विश्वगुरु बनाना हम सभी का कर्तव्य है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
एकमा/मांझी (सारण)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महाराणा प्रताप प्रभात शाखा द्वारा शुक्रवार को रिद्धि सिद्धि सेंट्रल स्कूल, नचाप के प्रांगण में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने राष्ट्र सेवा और संगठन के प्रति समर्पण भाव के साथ गुरु दक्षिणा अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान जिला संपर्क प्रमुख बलवंत सिंह ने अपने बौद्धिक सत्र में कहा कि भारत माता को परम वैभव के शिखर तक पहुंचाना तथा भारत को पुनः विश्वगुरु बनाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य और निष्ठा के साथ सभी स्वयंसेवकों को कदम से कदम मिलाकर राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुटना चाहिए।

इस अवसर पर खंड कार्यवाह आलोक कुमार सिंह, भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह, विभूति नारायण तिवारी, आदित्य कुमार दुबे, दही बाबा, शशि प्रकाश सिंह, विपिन कुमार शर्मा, मुन्ना सिंह, मदन सिंह, छोटू कुमार सहित अन्य स्वयंसेवक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं संगठन के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ हुआ।








