AMIT LEKH

Post: 11 किलो गांजा के साथ मोटरसाइकिल बरामद, तस्कर फरार

11 किलो गांजा के साथ मोटरसाइकिल बरामद, तस्कर फरार

रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया 

स्थानीय जनता का कहना है कि SSB द्वारा लगातार अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए सीमा पर अवैद्य कार्य के आवागमन पर अंकुश लगा है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। 7 अगस्त 26 को 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज के कार्यक्षेत्र “बी” समवाय नगरदेही में आसूचना के आधार पर समय रात्रि 20:00 बजे अंतर्राष्ट्रीय सीमा स्तम्भ संख्या- 423/7 से लगभग 30 मीटर अंदर भारत में SSB और बिहार पुलिस की संयुक्त रात्रि नाका के दौरान मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को एहसास हुआ की SSB और बिहार पुलिस की टीम मौजूद है। जिससे वह मोटरसाईकिल और सामान छोड़कर भाग गया। संदेह के आधार पर एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक/सामान्य अश्विनी कुमार जब टीम के साथ पहुँच तफ्तीश किये तो मौके पर एक बोरी मिला जिसमे एक बड़ा पैकेट था। सामान को चेक किया तो उसमे लगभग 11.02 kg मादक पदार्थ गांजा पाया गया। सूचना समवाय प्रभारी को दी गई। बरामद हुये गए समान को तस्कर नेपाल से भारत में बेचने के लिए लेकर आ रहे थे। इस मादक पदार्थ गांजा को बेच कर वह मोटी रकम कमाने के फिराक में था। पकड़े गए मोटरसाईकिल और गांजा को भंगाहा पुलिस थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। स्थानीय जनता का कहना है कि SSB द्वारा लगातार अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए सीमा पर अवैद्य कार्य के आवागमन पर अंकुश लगा है। एवं तस्करी में लिप्त लोगों में खलबली मची है, इस कार्य से सीमा पर तस्करी में भी गिरावट देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Recent Post