AMIT LEKH

Post: जनता दरबार में तीन मामलों का हुआ निष्पादन, पांच नए आवेदन मिले

जनता दरबार में तीन मामलों का हुआ निष्पादन, पांच नए आवेदन मिले

संकलन : उप-संपादक, छपरा 

अंचलाधिकारी ने संबंधित कर्मियों को शेष मामलों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख, संवाददाता
एकमा, (सारण)। अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में अंचलाधिकारी रवि शेखर ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।

फोटो : संवाददाता

जनता दरबार के दौरान भूमि एवं राजस्व से संबंधित विभिन्न मामलों को लेकर कुल पांच नए आवेदन प्राप्त हुए। वहीं, पूर्व से लंबित तीन मामलों की सुनवाई करते हुए उनका निष्पादन कर दिया गया। अंचलाधिकारी ने संबंधित कर्मियों को शेष मामलों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने फरियादियों से अपील की कि भूमि एवं राजस्व से संबंधित मामलों में आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि मामलों की जांच एवं कार्रवाई में अनावश्यक विलंब न हो। जनता दरबार में राजस्व अधिकारी रामप्रवेश साहू, कार्यालय कर्मी अभिनंदन तिवारी, संजीत कुमार तथा एकमा थाना के एसआई सतीश कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

Comments are closed.

Recent Post