AMIT LEKH

Post: अस्पताल कर्मियों ने पर्यावरण सुरक्षा का लिया संकल्प

अस्पताल कर्मियों ने पर्यावरण सुरक्षा का लिया संकल्प

संकलन : उप-संपादक, छपरा

सभी मरीजों को भेंट किया गया एक-एक पौधा, नौनिहालों के नाम पौधा लगाने की अपील

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख
गोपालगंज, (संवाददाता)। स्थानीय शहर के थावे रोड स्थित सर्वज्ञन्य मैटरनिटी एंड लेप्रोस्कोपी सेंटर के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। सेंटर में ‘एक पौधा मां के नाम’ कार्यक्रम का शुभारंभ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनम सिंह एवं पर्यावरण मित्र डॉ. सत्य प्रकाश ने स्वास्थ्य कर्मियों को पौधा भेंट कर किया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे सभी मरीजों को एक-एक पौधा भेंट किया गया। मरीजों को पौधा लगाने एवं उसके संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए अपने नौनिहालों के नाम पर पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। मरीजों ने भी पौधा लगाने और उसे संरक्षित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. सोनम सिंह ने कहा कि “एक पौधा दस पुत्रों के समान होता है।” पौधा लगाना और उसकी देखभाल करना समाज के सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक है। बदलते मौसम और पर्यावरणीय असंतुलन को नियंत्रित करने में पेड़-पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण मित्र डॉ. सत्य प्रकाश ने कहा कि पौधा प्रकृति की ऑक्सीजन फैक्ट्री और जीवनदायिनी शक्ति है। पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ, पुण्यतिथि सहित अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधरोपण कर उसे यादगार बनाना चाहिए। सामूहिक प्रयास से ही धरती को हरा-भरा और पर्यावरण को सुरक्षित बनाया जा सकता है। इस अवसर पर पुत्र रत्न की प्राप्ति की खुशी में मधु श्रीवास्तव दंपति ने अस्पताल को 21 पौधे दान किए। कार्यक्रम के दौरान बृजकिशोर वर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, जय प्रकाश, जयंती श्रीवास्तव, आराध्या, अनिकेत कुमार, धुरेन्द्र साह, अभिषेक मिश्र, चंदन कुमार, अंकिता तिवारी, सरिता कुमारी, खुशबू देवी, अंजु कुमारी, अजय कुमार गुप्ता, विशाल कुमार, बबिता देवी, सुमन देवी, सरिता कुमारी सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों को पर्यावरण मित्र डॉ. सत्य प्रकाश ने एक-एक पौधा भेंट किया।

Leave a Reply

Recent Post