AMIT LEKH

Post: तालाब से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

तालाब से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

रिपोर्ट : विशेष ब्यूरो, पटना

मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्वी करगहिया निवासी स्वर्गीय रखू महतो के पुत्र अनिल कुमार के रूप में हुई है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (दिवाकर पाण्डेय)। आरएलएसवाई कॉलेज के समीप पोखरा में गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव देखते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्वी करगहिया निवासी स्वर्गीय रखू महतो के पुत्र अनिल कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अनिल बुधवार शाम काम से घर लौटने के बाद पोखरा की ओर टहलने के लिए निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब छह बजे उन्हें सूचना मिली कि पोखरा में एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान अनिल कुमार के रूप में की गई। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

Leave a Reply

Recent Post