AMIT LEKH

Post: एकमा के प्रारंभिक विद्यालयों में एफएलएन विशेष कक्षाओं का धूमधाम से हुआ शुभारंभ

एकमा के प्रारंभिक विद्यालयों में एफएलएन विशेष कक्षाओं का धूमधाम से हुआ शुभारंभ

संकलन : छपरा डेस्क

कमजोर बच्चों को भाषा व गणित में किया जाएगा दक्ष

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख, संवाददाता
एकमा, (सारण)। विभागीय निर्देश के आलोक में सारण जिले के एकमा प्रखंड एवं नगर पंचायत क्षेत्र के प्रारंभिक विद्यालयों में सोमवार को फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (एफएलएन) कार्यक्रम के तहत विशेष कक्षाओं का शुभारंभ किया गया।

फोटो : संवाददाता

कक्षा चार से आठ तक के विद्यालय स्तरीय आकलन में भाषा एवं गणित में अपेक्षाकृत कमजोर पाए गए बच्चों को इन विशेष कक्षाओं में शामिल किया गया है। इन कक्षाओं का उद्देश्य बच्चों की बुनियादी भाषा एवं गणितीय दक्षताओं को मजबूत करना है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर 17 अगस्त से एफएलएन के लिए नामित शिक्षकों द्वारा प्रथम पाली में प्रतिदिन एक घंटे भाषा (हिंदी) एवं एक घंटे गणित की विशेष कक्षा शुरू की गई है।

छाया : अमिट लेख

भाषा में अक्षर, शब्द, अनुच्छेद और कहानी पढ़ने-समझने तथा गणित में अंकों की पहचान, जोड़, घटाव, गुणा और भाग का अभ्यास कराया जाएगा। बच्चों को उनकी सीखने की जरूरत के अनुसार सरल एवं गतिविधि आधारित तरीके से पढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। तीन अगस्त तक हुए आकलन के आधार पर बच्चों का चयन किया गया है। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौसपुर, एनपीएस गंगवा, एनपीएस एससी टोला चकमीरा, कन्या मध्य विद्यालय एकमा, आदर्श मध्य विद्यालय हंसराजपुर, प्राथमिक प्राथमिक विद्यालय नवतन कोईरी टोला, पीएस राजापुर, एनपीएस रामपुर मठिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय आमडाढ़ी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसंतपुर, प्राथमिक विद्यालय धनाडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनवारी अमनौर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय एकसार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गजियापुर, एनपीएस भरहोपुर कामाख्या मंदिर, एनपीएस भुअरपुर, कन्या प्राथमिक विद्यालय अतारसन, उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवरी मठिया, एनपीएस फुचटीकला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाकठ छपरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रीठ, मध्य विद्यालय माने, प्राथमिक विद्यालय अतारसन एससी टोला, कन्या प्राथमिक विद्यालय शोभन छपरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लौवारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय माणिकपुर, एनपीएस बीच टोला माधोपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवढ़ियां पंडित टोला, एनपीएस घुरापाली, एनपीएस कोहरगढ़ एससी टोला, एनपीएस अतारसन मठिया, प्राथमिक विद्यालय बंशी छपरा, प्राथमिक विद्यालय फुचटी खुर्द, एनपीएस गलिमापुर, एनपीएस मरवठ, कन्या प्राथमिक विद्यालय कर्णपुरा एवं प्राथमिक विद्यालय रामपुर समेत कई विद्यालयों में विशेष कक्षाएं शुरू हुईं।

गौसपुर में शिक्षक रहे मौजूद :

उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौसपुर में प्रधानाध्यापक एवं गौसपुर संकुल संसाधन केंद्र के समन्वयक मंजीत कुमार तिवारी के नेतृत्व में विशेष कक्षा शुरू हुई। इस मौके पर संचालक मोहम्मद तौकीर अंसारी, शिक्षक दिग्विजय कुमार गुप्ता, अंजू कुमारी, सनोज मेहरा, कमल कुमार सिंह, छविनाथ मांझी, योगेश कुमार सिंह और राज मोहम्मद अंसारी समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों ने बच्चों को भाषा एवं गणित का अभ्यास कराया।

छाया : अमिट लेख

नियमित अनुश्रवण की व्यवस्था :

एफएलएन विशेष कक्षाओं के संचालन की निगरानी के लिए विभाग ने नियमित अनुश्रवण की व्यवस्था की है। जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं मेंटर विद्यालयों में चल रही विशेष कक्षाओं का अनुश्रवण करेंगे।

छाया : अमिट लेख

विद्यालयों को कक्षा के शुभारंभ एवं संचालन से संबंधित फोटो व वीडियो विभागीय एफएलएन समूह में साझा करने का निर्देश भी दिया गया है। प्रधानाध्यापक मंजीत कुमार तिवारी ने कहा कि नियमित कक्षाओं के साथ विशेष अभ्यास से बच्चों में पढ़ने, समझने, लिखने और गणितीय गणना जैसी बुनियादी क्षमताओं में सुधार होगा।

छाया : अमिट लेख

शिक्षक कमल कुमार सिंह एवं छविनाथ मांझी ने कहा कि विशेष कक्षाओं से सीखने में पीछे रह गए बच्चों को अतिरिक्त समय और आवश्यक सहयोग मिलेगा। वहीं बीईओ मनीष कुमार, नोडल पदाधिकारी रंजन चौरसिया एवं सहायक नोडल पदाधिकारी अंजना मिश्रा ने प्रखंड व नगर क्षेत्र में एफएलएन कक्षाओं के सफल शुभारंभ पर सभी सीआरसीसी, संचालकों, प्रधानाध्यापकों, नोडल शिक्षकों एवं मेंटरों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Recent Post