रिपोर्ट : उप-संपादक डेस्क, सुपौल
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण एवं माल्यार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
सुपौल, (जितेन्द्र कुमार)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 19 अगस्त, बुधवार को सुपौल जिले के दौरे पर रहेंगे। उनका कार्यक्रम करीब तीन घंटे का है। इस दौरान वे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और निर्माणाधीन कोसी-मेची अंतरराज्यीय लिंक परियोजना का स्थल निरीक्षण व समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
10:20 बजे पूर्वाह्न – लोक सेवक आवास, पटना से स्टेट हैंगर के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान।
10:30 बजे पूर्वाह्न – स्टेट हैंगर, पटना पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से सुपौल के छातापुर प्रखंड स्थित बलुआ पंचायत के राजकीयकृत ललित नारायण विद्यालय मंदिर के निकट नवनिर्मित हेलीपैड के लिए प्रस्थान।
11:20 बजे पूर्वाह्न – हेलीपैड पर आगमन। इसके बाद सड़क मार्ग से बलुआ पंचायत के वार्ड नंबर-04 स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान।
11:25 बजे पूर्वाह्न – कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण एवं माल्यार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
11:45 बजे पूर्वाह्न – कार्यक्रम स्थल से बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत ललितधाम, बलवा बाजार होते हुए निर्माणाधीन कोसी-मेची अंतरराज्यीय लिंक परियोजना के स्थल निरीक्षण के लिए चैनपुर, छातापुर प्रखंड रवाना।
11:55 बजे पूर्वाह्न – चैनपुर पहुंचकर निर्माणाधीन कोसी-मेची अंतरराज्यीय लिंक परियोजना का स्थल निरीक्षण।
12:05 बजे अपराह्न – चैनपुर ग्राम स्थित कैंप ऑफिस के लिए प्रस्थान।
12:10 बजे अपराह्न – कैंप ऑफिस पहुंचकर कोसी-मेची अंतरराज्यीय लिंक परियोजना की समीक्षा एवं प्रस्तुतीकरण बैठक में भाग लेंगे।
12:25 बजे अपराह्न – कार्यक्रम स्थल से बलुआ पंचायत स्थित राजकीयकृत ललित नारायण विद्यालय मंदिर के निकट नवनिर्मित हेलीपैड के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान।
12:35 बजे अपराह्न – हेलीपैड पहुंचकर हेलीकॉप्टर से एरियल सर्वे करते हुए स्टेट हैंगर, पटना के लिए प्रस्थान।
1:25 बजे अपराह्न – स्टेट हैंगर, पटना आगमन एवं लोक सेवक आवास के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान।
1:35 बजे अपराह्न – लोक सेवक आवास, पटना आगमन।








