AMIT LEKH

Post: मांझी नगर पंचायत क्षेत्र में पांच साल से जलजमाव, सड़क बंद रहने से लोग परेशान

मांझी नगर पंचायत क्षेत्र में पांच साल से जलजमाव, सड़क बंद रहने से लोग परेशान

संकलन : उप-संपादक, छपरा

जलजमाव के कारण आसपास की दर्जनों एकड़ उपजाऊ भूमि पर किसान पिछले पांच वर्षों से सब्जी की खेती नहीं कर पा रहे हैं

न्यूज़ डेस्क. ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख, संवाददाता

छपरा, (सारण)। मांझी नगर पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से जारी जलजमाव की समस्या को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मुख्य पार्षद विजया देवी एवं कार्यपालक पदाधिकारी रक्षा लोहिया पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सामाजिक कार्यकर्ता राहुल गुप्ता ने आंदोलन की चेतावनी दी है। दीघा पोखरा के समीप जलजमाव से प्रभावित लोगों से मुलाकात के बाद राहुल गुप्ता ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर माली टोला को हसन अली बाजार से जोड़ने वाली सड़क को चालू नहीं कराया गया तो जन आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले करीब पांच वर्षों से उक्त सड़क पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। कई घरों में अब भी पानी घुसा हुआ है, जिसके कारण प्रभावित परिवारों को छतों पर रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। जलजमाव के कारण आसपास की दर्जनों एकड़ उपजाऊ भूमि पर किसान पिछले पांच वर्षों से सब्जी की खेती नहीं कर पा रहे हैं। लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं होने से स्थानीय लोगों में भी काफी नाराजगी है। इधर, अधिवक्ता बसंत कुमार डब्ल्यू की शिकायत के आलोक में कार्यपालक पदाधिकारी रक्षा लोहिया ने गुरुवार को सारण के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) को पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने एक सप्ताह के भीतर दीघा पोखरा में जलजमाव की समस्या का तात्कालिक निदान कर उक्त सड़क को चालू कराने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Recent Post