AMIT LEKH

Post: पचुआ टोला जिरात में चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग, एक लाख की संपत्ति हुई राख

पचुआ टोला जिरात में चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग, एक लाख की संपत्ति हुई राख

रिपोर्ट : छपरा डेस्क, उप-संपादक

पीड़ित काशीराम के अनुसार, अगलगी में करीब 15 हजार रुपये नकद, सात क्विंटल चावल, गेहूं, कपड़े समेत लगभग एक लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

एकमा, (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र की पचुआ पंचायत के पचुआ टोला जिरात में शनिवार को खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई।

फोटो : संवाददाता

देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर में मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित काशीराम के अनुसार, अगलगी में करीब 15 हजार रुपये नकद, सात क्विंटल चावल, गेहूं, कपड़े समेत लगभग एक लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर पचुआ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शिवशंकर महतो, राजस्व कर्मी शाहिद हुसैन एवं प्रभु यादव मौके पर पहुंचे और अगलगी की घटना का जायजा व आगलगी में हुई क्षति का आकलन लिया।

Comments are closed.

Recent Post