AMIT LEKH

Post: जनता दरबार में पांच मामलों का हुआ निष्पादन, पांच नए आवेदन मिले

जनता दरबार में पांच मामलों का हुआ निष्पादन, पांच नए आवेदन मिले

रिपोर्ट : छपरा डेस्क, उप-संपादक

इस दौरान राजस्व अधिकारी रामप्रवेश साहू, कार्यालय कर्मी लाल जी, संजीत कुमार, एकमा थाना से एसआई जावेद आलम सहित काफी संख्या में राजस्व मामलों से संबंधित फरियादी मौजूद रहे

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

छपरा/एकमा (सारण)। एकमा स्थित अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में अंचलाधिकारी रवि शेखर ने विभिन्न मामलों को लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।

फोटो : संवाददाता

जनता दरबार के दौरान भूमि एवं राजस्व से जुड़े विभिन्न मामलों के कुल पांच नए आवेदन प्राप्त हुए। वहीं, पूर्व से लंबित पांच मामलों की सुनवाई करते हुए उनका निष्पादन किया गया। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान राजस्व अधिकारी रामप्रवेश साहू, कार्यालय कर्मी लाल जी, संजीत कुमार, एकमा थाना से एसआई जावेद आलम सहित काफी संख्या में राजस्व मामलों से संबंधित फरियादी मौजूद रहे। अंचलाधिकारी रवि शेखर ने संबंधित कर्मियों को लंबित मामलों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने फरियादियों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब न हो।

Leave a Reply

Recent Post