AMIT LEKH

Post: राघोपुर में गंगा के बढ़ते जलस्तर पर तेजस्वी यादव अलर्ट

राघोपुर में गंगा के बढ़ते जलस्तर पर तेजस्वी यादव अलर्ट

रिपोर्ट : पटना डेस्क, कार्यालय ब्यूरो

राघोपुर में गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर तटवर्ती इलाकों में चिंता बढ़ गई है, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

पटना, (पूजा शर्मा)।  गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राघोपुर के कटावग्रस्त इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने, तटवर्ती गांवों पर मंडरा रहे बाढ़ और कटाव के खतरे का जायजा लेते हुए अधिकारियों और अभियंताओं से जलस्तर व संभावित जोखिमों की जानकारी ली। नेता प्रतिपक्ष ने अधिकारियों को कटाव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने और ग्रामीणों के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा। आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुये उन्होंने कटाव निरोधक कार्यों में तेजी लाने को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश भी दिया। राघोपुर में गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर तटवर्ती इलाकों में चिंता बढ़ गई है, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Comments are closed.

Recent Post