बड़ी खबर : वाल्मीकि नगर में हाई अलर्ट
रिपोर्ट : न्यूज़ ब्यूरो, इंडो-नेपाल बॉर्डर
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वाल्मीकिनगर गंडक बराज के सभी 36 गेट खोल दिए गए हैं
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
वाल्मीकिनगर, (संतोष कुमार)। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र में आई भीषण फ्लैश फ्लड के बाद भोटेकोशी और त्रिशूली नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में चिंता बढ़ गई है।
नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही की खबरों के बीच बिहार प्रशासन ने भी गंडक नदी और वाल्मीकिनगर क्षेत्र में विशेष सतर्कता बढ़ा दी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वाल्मीकिनगर गंडक बराज के सभी 36 गेट खोल दिए गए हैं। बराज पर तकनीकी अधिकारियों की टीम लगातार निगरानी कर रही है और गंडक नदी बेसिन के आसपास के क्षेत्रों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।







