AMIT LEKH

Post: चनपटिया में 142.920 किलो गांजा बरामद, बोलेरो चालक गिरफ्तार

चनपटिया में 142.920 किलो गांजा बरामद, बोलेरो चालक गिरफ्तार

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, उप-संपादक

गिरफ्तार आरोपी की पहचान निर्मल कुमार, पिता बृजभूषण सिंह, निवासी रामपुरवा, थाना कुमार बाग, पश्चिम चंपारण के रूप में हुई है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। चनपटिया थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक उजले रंग की बोलेरो से 142.920 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने मौके से बोलेरो चालक निर्मल कुमार (20) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि नरकटियागंज से चनपटिया होते हुए बेतिया की ओर भारी मात्रा में मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर वाहन को रोककर विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में गांजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निर्मल कुमार, पिता बृजभूषण सिंह, निवासी रामपुरवा, थाना कुमार बाग, पश्चिम चंपारण के रूप में हुई है। कार्रवाई में एसडीपीओ सदर-1 अजीत कुमार, राजस्व पदाधिकारी चनपटिया सुभाष चंद्र मिश्रा, थानाध्यक्ष अमित कुमार, पुलिस पदाधिकारी सुरेश सिंह सहित चनपटिया थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।

Comments are closed.

Recent Post