रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया डेस्क
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बेतिया पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। 28 अगस्त 26 को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पश्चिम चंपारण, बेतिया से पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण, बेतिया द्वारा पुलिस दीदी पेट्रोलिंग टीम (अभया ब्रिगेड) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस दीदी टीम को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता एवं सहायता के लिए सक्रिय, संवेदनशील एवं तत्पर होकर कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
पुलिस दीदी पेट्रोलिंग टीम (अभया ब्रिगेड) द्वारा क्षेत्र में नियमित भ्रमण एवं पेट्रोलिंग के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने, उन्हें विभिन्न सुरक्षा उपायों एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित सहायता प्रदान करने का कार्य किया जाएगा। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बेतिया पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई।








