AMIT LEKH

Post: पश्चिम चम्पारण जिला सीटू का 4 था सम्मेलन संपन्न

पश्चिम चम्पारण जिला सीटू का 4 था सम्मेलन संपन्न

रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया डेस्क

सम्मेलन का झंडोत्तोलन बिहार राज्य रिक्शा मजदूर सभा के अध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव ने किया तथा शहीद वेदी पर माल्यार्पण सीटू राज्य सचिव मनोज चौधरी ने किया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र (सीटू) का 4 था पश्चिम चम्पारण जिला सम्मेलन का. अनवार अली नगर, रिक्शा मजदूर सभा भवन बेतिया में हुआ।सम्मेलन का झंडोत्तोलन बिहार राज्य रिक्शा मजदूर सभा के अध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव ने किया तथा शहीद वेदी पर माल्यार्पण सीटू राज्य सचिव मनोज चौधरी ने किया। प्रकाश कुमार वर्मा और नीरज बरनवाल की दो सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने सम्मेलन का संचालन किया। नीरज बरनवाल द्वारा शोक प्रस्ताव रखने के बाद सम्मेलन का उदघाटन करते हुए सीटू के बिहार राज्य सचिव मनोज चौधरी ने सीटू द्वारा मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार आंदोलन चलाया जा रहा है। सीटू ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर संयुक्त आंदोलन भी चला रहा है।हमने 10 अगस्त को किसान तथा खेत मजदूरों के साथ 4 लेबर कोड की वापसी,कॉर्पोरेट भारत छोड़ो,मनरेगा कानून की बहाली ,स्कीम वर्क्स को 32000 रुपए वेतन आदि मांगों के लिए बिहार में 33 हजार गिरफ्तारियां दी है।आंदोलन को तेज करने के लिए सभी संगठनों को मजबूत बनाना होगा। सम्मेलन का अभिनंदन बिहार राज्य किसान सभा के अध्यक्ष रामा यादव,खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के जिला सचिव प्रभुनाथ गुप्ता, जनवादी लेखक संघ के जिला सचिव अनिल अनल,डी वाई एफ आई के जिला सचिव संजीव कुमार राव ने किया। जिला सचिव शंकर कुमार राव ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।जिस पर प्रतिनिधि साथियों ने अपना महत्वपूर्ण विचार देकर संपुष्ट किया।सम्मेलन ने 13 सदस्यीय नई जिला कमिटी का निर्वाचन किया।जिसके अध्यक्ष नीरज बरनवाल, उपाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव,जवाहर प्रसाद,सचिव शंकर कुमार राव,संयुक्त सचिव अंजनी कुमार मिश्र, शमी आलम और कोषाध्यक्ष म. हनीफ तथा जिला कमिटी सदस्य विनोद कुमार नरुला,प्रकाश कुमार वर्मा,सुनील कुमार ,अनिल कुमार,अनूप कुमार,प्रभुराज नारायण राव निर्वाचित हुए। समापन भाषण सीटू के राज्य सचिव मंडल सदस्य अभिषेक नारायण ने किया।

Leave a Reply

Recent Post