AMIT LEKH

Post: कानूनी जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

कानूनी जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया डेस्क

रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिम चंपारण बेतिया द्वारा गौनाहा प्रखंड के लक्षनौता पंचायत में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश के आलोक में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिम चंपारण बेतिया द्वारा गौनाहा प्रखंड के लक्षनौता पंचायत में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

फोटो : मोहन सिंह

जिसमें पैनल और अधिवक्ता राजेश राम एवं पीएलबी मोसी मियां ने भाग लिया। वहां उपस्थित आम जनों के बीच इन लोगों द्वारा नालसा एवं बालसा द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने आमजन को बताया कि आप सभी दिनांक 12 सितंबर को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत में अपने सुलहनीय वादों का निपटारा भी करा सकते हैं।

छाया : अमिट लेख

प्राधिकार के सचिव धीरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में महीने में हर रविवार को किसी न किसी पंचायत में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाता है। कानूनी जागरूकता का आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को कानून के बारे में साक्षर बनाना है। ताकि सभी लोग अपने अधिकारों के बारे में जाने।

Leave a Reply

Recent Post