AMIT LEKH

Post: संत निरंकारी मिशन ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, 152 यूनिट रक्त संग्रहित

संत निरंकारी मिशन ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, 152 यूनिट रक्त संग्रहित

रिपोर्ट : न्यूज़ ब्यूरो, इंडो-नेपाल बॉर्डर 

रक्तदान शिविर के साथ आयोजित संत समागम में बगहा, बेतिया, नरकटियागंज, नैनीताल, नवलपुर, वाल्मीकिनगर, हनुमानटांड़ सहित बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से संत महापुरुष एवं श्रद्धालु शामिल हुए

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बगहा/वाल्मीकिनगर, (संतोष कुमार)। मानव सेवा और जीवन संरक्षण के उद्देश्य से रविवार को बगहा के पारस नगर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में संत निरंकारी मिशन की ओर से विशाल संत समागम एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

फोटो : संतोष कुमार

शिविर में युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 152 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ सुबह करीब 10 बजे हुआ। स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं प्रशिक्षित चिकित्साकर्मियों की देखरेख में रक्तदाताओं का पंजीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक चिकित्सकीय जांच के बाद रक्त संग्रह किया गया।

छाया : अमिट लेख

इस दौरान कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर समाजसेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। मिशन के इंचार्ज नवल किशोर सिंह ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने वाली सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए आगे आने की अपील की, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

🌿 संत समागम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रक्तदान शिविर के साथ आयोजित संत समागम में बगहा, बेतिया, नरकटियागंज, नैनीताल, नवलपुर, वाल्मीकिनगर, हनुमानटांड़ सहित बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से संत महापुरुष एवं श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे परिसर में भजन-कीर्तन, गुरु वंदना और सत्संग से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

छाया : अमिट लेख

जिला संयोजक भगवती प्रसाद ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का ऐसा माध्यम है, जिससे अनजान व्यक्ति का जीवन भी बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से सेवा के इस अभियान से निरंतर जुड़ने की अपील की। मीडिया प्रभारी सुनील उपाध्याय ने बताया कि यह आयोजन बाबा हरदेव सिंह जी महाराज द्वारा वर्ष 1986 में शुरू किए गए रक्तदान सेवा अभियान की निरंतर कड़ी है।

छाया : अमिट लेख

आज यह अभियान सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम के अंत में रक्तदाताओं को आयोजन समिति की ओर से प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Leave a Reply

Recent Post