AMIT LEKH

Post: दोन में एसएसबी 21वीं वाहिनी का मानवीय कार्य जारी

दोन में एसएसबी 21वीं वाहिनी का मानवीय कार्य जारी

रिपोर्ट : न्यूज़ ब्यूरो, इंडो -नेपाल बॉर्डर 

गर्भवती को गंभीर स्थित में स्पेशल 4×4 एम्बुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

वाल्मीकिनगर, (संतोष कुमार)। एसएसबी,21वीं वाहिनी द्वारा फिर से मानवीय सेवा के तहत दोन क्षेत्र के बनकटवा गाँव निवासी श्रीमती विनीता कुमारी, पति – संदीप महतो, उम्र -19 वर्ष, की गर्भावस्था के कारण गंभीर स्थित होने पर कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत, एसएसबी 21वीं वाहिनी के तत्काल आदेशानुसार सीमा चौकी कुमारचिनवा की टीम द्वारा त्वरित चिकित्सकीय सहायता प्रदान करते हुए उसे एसएसबी की विशेष 4/4 एम्बुलेंस में सुरक्षित कृष्णा हॉस्पिटल, हरनाटांड़ पहुँचाया गया,

फोटो : अमिट लेख

जहाँ उसे चिकित्सीय उपचार हेतु भर्ती कराया गया। एसएसबी द्वारा की गई इस त्वरित सहायता से गर्भवती की स्थिति सामान्य और स्थिर हो पाई है, दोन की जनता के लिए तत्पर एसएसबी 21वीं वाहिनी द्वारा दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों में व कठिन समय पर मरीजों को अस्पताल पहुँचाना आदि कार्य संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा से किया जाता है।

Comments are closed.

Recent Post