रिपोर्ट : न्यूज़ ब्यूरो, इंडो-नेपाल बॉर्डर
इस भीषण बाढ़ के बीच त्रिवेणी संगम नदी के बीचों-बीच स्थापित महादेव की प्रतिमा आज भी तेज जलधारा के सामने अडिग खड़ी है
चारों ओर पानी की तेज लहरें और तबाही का मंजर है, लेकिन महादेव की प्रतिमा पर इसका कोई असर नहीं दिखाई दे रहा
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
वाल्मीकिनगर, (संतोष कुमार)। नेपाल के त्रिवेणी संगम नदी में आई बाढ़ ने विकराल रूप धारण कर लिया है। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ पानी का बहाव बेहद तेज हो गया है। बाढ़ की तेज धारा के कारण बड़े-बड़े पेड़ उखड़ गए, चट्टानें खिसक गईं और कई जगहों पर मकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। लेकिन इस भीषण बाढ़ के बीच त्रिवेणी संगम नदी के बीचों-बीच स्थापित महादेव की प्रतिमा आज भी तेज जलधारा के सामने अडिग खड़ी है।

चारों ओर पानी की तेज लहरें और तबाही का मंजर है, लेकिन महादेव की प्रतिमा पर इसका कोई असर नहीं दिखाई दे रहा। यह अद्भुत दृश्य श्रद्धालुओं की आस्था को और मजबूत कर रहा है। लोगों के बीच यह चर्चा है कि महादेव की प्रतिमा का इस तरह बाढ़ के प्रचंड बहाव के बीच खड़े रहना आस्था और विश्वास का अद्भुत प्रतीक है।








