AMIT LEKH

Post: स्वर्ण व्यवसाई को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

स्वर्ण व्यवसाई को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया डेस्क 

एक अज्ञात युवक का शव बरामद 

एक अन्य समाचार के अनुसार मंगलवार की सुबह कुमार बाग थाना क्षेत्र के तुरा पट्टी तिवारी टोला सरेह में पुलिस ने एक 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। बेतिया में सोमवार की देर शाम अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली उनके सीने में लगी है। घायल व्यवसायी की पहचान सिरिसिया थाना क्षेत्र के गरभुआ गांव निवासी गोविंद साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोविंद साह मनुआपुल स्थित अपनी सोने-चांदी की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें जीएमसीएच, बेतिया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ अपराधियों की पहचान में जुटी है। वारदात के पीछे लूट, पुरानी रंजिश या अन्य कारण है इसकी जांच की जा रही है। एक अन्य समाचार के अनुसार मंगलवार की सुबह कुमार बाग थाना क्षेत्र के तुरा पट्टी तिवारी टोला सरेह में पुलिस ने एक 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। हत्या के कारणों का खुलासा भी नहीं हो पाया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जी एम सी एच भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के कारणो का खुलासा हो पाएगा। पुलिस शव की पहचान में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Recent Post