AMIT LEKH

Post: गंडक नदी में बहकर आए शव को नेपाल सरकार के अधिकारियों को सौंपा गया

गंडक नदी में बहकर आए शव को नेपाल सरकार के अधिकारियों को सौंपा गया

रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया डेस्क

एसडीएम चांदनी कुमारी ने बताया कि गृह मंत्रालय से मिले गाइड लाइन के अनुसार सभी करवाई को पूर्ण करते हुए गंडक बैराज के पास नेपाल सरकार के अधिकारियों को सौंपा जाएगा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। दो दिन पहले वाल्मीकिनगर गंडक नदी से मिले शव को एसडीएम की उपस्थिति में अनुमंडलीय अस्पताल के शव गृह से निकाल नेपाल सरकार के अधिकारियों को सौंपा गया है।

फोटो : अमिट लेख

एसडीएम चांदनी कुमारी ने बताया कि गृह मंत्रालय से मिले गाइड लाइन के अनुसार सभी करवाई को पूर्ण करते हुए गंडक बैराज के पास नेपाल सरकार के अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

मौके पर नगर थानाध्यक्ष सहित पुलिस बल मौजूद रहे। बताते चले कि दो दिन पहले वाल्मीकिनगर पुलिस द्वारा गंडक बराज से बाढ़ में बहकर आए एक पुरुष के शव को अनुमंडलीय अस्पताल के मर्चरी में सुरक्षित रखा गया था।

Comments are closed.

Recent Post