AMIT LEKH

Post: दोन के जनजीवन के लिए देवदूत है, सशस्त्र सीमा बल 21वीं वाहिनी

दोन के जनजीवन के लिए देवदूत है, सशस्त्र सीमा बल 21वीं वाहिनी

रिपोर्ट : न्यूज़ ब्यूरो, बगहा डेस्क

गंभीर स्थित में एक महिला को स्पेशल 4×4 एम्बुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बगहा, (जगमोहन काजी)। एसएसबी 21वीं वाहिनी द्वारा फिर से मानवीय सेवा के तहत दोन क्षेत्र के सेरवा दोन गाँव निवासी विक्रम महतो कि पत्नी श्रीमती कलावती देवी उम्र -46 वर्ष, को गंभीर स्थिति में कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत, एसएसबी 21वीं वाहिनी के तत्काल आदेशानुसार सीमा चौकी कुमारचिनवा की टीम द्वारा त्वरित चिकित्सकीय सहायता प्रदान करते हुए उसे सशस्त्र सीमा बल की विशेष 4/4 एम्बुलेंस में सुरक्षित कृष्णा हॉस्पिटल, हरनाटांड़ पहुँचाया गया, जहाँ उसे चिकित्सीय उपचार हेतु भर्ती कराया गया। दोन की जनता के लिए तत्पर एसएसबी 21वीं वाहिनी द्वारा दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों में व कठिन समय पर मरीजों को अस्पताल पहुँचाना आदि कार्य संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा से किया जाता है।

Comments are closed.

Recent Post