AMIT LEKH

Post: सारण में बाढ़ के तेज बहाव में युवक डूबा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

सारण में बाढ़ के तेज बहाव में युवक डूबा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

रिपोर्ट : उप-संपादक, छपरा डेस्क 

पुराने घर जाने के दौरान डुमरी नेहाला टोला के पास हुआ हादसा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
छपरा, (सारण)। सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के डुमरी नेहाला टोला गांव के समीप रविवार को बाढ़ के पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवक के डूबने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई।

फोटो : संवाददाता

हादसे के बाद युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर खोजबीन में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगही कॉलोनी निवासी वीरेंद्र राय का 20 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार अपने पुराने घर नेहाला टोला जा रहा था। इसी दौरान वह बाढ़ के पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने पानी में युवक की तलाश करने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी। टीम द्वारा बाढ़ के पानी में लगातार खोजबीन की जा रही है।
इधर, धीरज के बाढ़ के पानी में डूबने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी युवक की सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Comments are closed.

Recent Post