AMIT LEKH

Post: पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी शराब छोड़कर फरार, 19 लीटर देसी शराब बरामद

पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी शराब छोड़कर फरार, 19 लीटर देसी शराब बरामद

रिपोर्ट : उप-संपादक, छपरा डेस्क 

एकमा थाना क्षेत्र के रामपुर बाजार और पारसागढ़ चौधरी टोला में हुई छापेमारी, तीन लोगों पर प्राथमिकी

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख, संवाददाता
एकमा, (सारण)। एकमा थाना पुलिस ने सोमवार को दिवा गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 19 लीटर देसी शराब बरामद की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान शराब कारोबारी मौके से शराब छोड़कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि बींदालाल के रामपुर बाजार तथा पारसागढ़ बाजार के चौधरी टोला में शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर एसआई मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ रामपुर बाजार पहुंचे। पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी शराब से भरा झोला छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने झोले से 10 लीटर देसी शराब बरामद कर उसे जब्त कर लिया। इस मामले में हिमांशु कुमार गुप्ता एवं राजू राय के फरार होने की बात बताई गई है। इसके बाद पुलिस ने पारसागढ़ चौधरी टोला निवासी भोला चौधरी के घर पर छापेमारी की। यहां भी पुलिस के पहुंचने से पहले ही धंधेबाज मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके घर से 9 लीटर देसी शराब बरामद की। पुलिस ने दोनों स्थानों से बरामद कुल 19 लीटर शराब जब्त कर थाने लाई। उत्पाद अधिनियम के तहत तीनों आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Recent Post