रिपोर्ट : उप-संपादक, छपरा डेस्क
एकमा स्टेशन के पूर्वी ढाला के पास हंसराजपुर गांव के समीप अप ट्रैक पर मिला शव, पहचान में जुटी पुलिस
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
एकमा, (सारण। छपरा-सीवान रेलखंड पर एकमा स्टेशन के पूर्वी स्थित हंसराजपुर गांव के समीढालाप सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना अप रेलवे ट्रैक पर हुई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एकमा स्टेशन पर तैनात आरपीएफ एवं जीआरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी एकमा थाना पुलिस को दी। इसके बाद एसआई जगजीत कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस शव की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ अन्य माध्यमों से भी जानकारी जुटा रही थी।
नोट : समाचार में प्रदर्शित तस्वीर का इस खबर से कोई सरोकार नहीं है, प्रदर्शित चित्र फ़ाइल फोटो है


