रिपोर्ट : उप-संपादक, छपरा डेस्क
मधुमेह, बीपी, अस्थमा, सीओपीडी समेत कई बीमारियों की हुई जांच, जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाएं भी दी गई
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
एकमा, (सारण)। नगर पंचायत एकमा बाजार के दुर्गा के दुर्गा स्थान के समीप स्थित न्यू लाइफ क्लिनिक परिसर में जानकी एजुकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट, हंसराजपुर, एकमा-सारण के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच सह स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का निर्देशन डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव ने किया।

शिविर में करीब 160 मरीजों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच और उपचार किया गया। इस दौरान मधुमेह (शुगर), ब्लड प्रेशर, अस्थमा, सीओपीडी, यूरिक एसिड, हीमोग्लोबिन सहित अन्य मौसमी बीमारियों की जांच की गई। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। वहीं, गरीब और जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं।शिविर के आयोजन में डॉ. एस.डी.पी. यादव, डॉ. पी. कुमार, डॉ. के.डी. यादव, डॉ. आर. कुमार, डॉ. रविन्द्र कुमार, डॉ. संतोष कुमार सहित रंजित कुमार सिंह, अंकित कुमार, पीयूष कुमार, सोनू कुमार, प्रमोद कुमार मिश्रा आदि ने सराहनीय सहयोग किया। इस अवसर पर डॉ. यादव ने शिविर में शामिल सभी चिकित्सकों, तकनीशियनों, मरीजों एवं उनके परिजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और उन्हें बीमारियों के प्रति जागरूक करना इस तरह के सामाजिक कार्यों का मुख्य उद्देश्य है। सभी के सहयोग से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।








