रिपोर्ट : न्यूज़ ब्यूरो, इंडो-नेपाल बॉर्डर
कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों और श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे माहौल ने पूरी रात को यादगार बना दिया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
वाल्मीकिनगर, (संतोष कुमार)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दुर्गा मंदिर हनुमान गढ़ी, टंकी बाजार वाल्मीकिनगर में युवा समिति द्वारा आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हे-नन्हे बाल गोपाल और राधा स्वरूप बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।

रात्रि में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। नन्हे कलाकारों की आकर्षक वेशभूषा, मासूम अदाएं और शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों और श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे माहौल ने पूरी रात को यादगार बना दिया।

बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने कार्यक्रम में पहुंचकर भक्ति गीतों का आनंद लिया और नन्हे बाल कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। जन्माष्टमी के इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि बच्चों की प्रतिभा को मंच देने और समाज को एकजुट करने का सुंदर संदेश भी दिया।


