AMIT LEKH

Post: मंत्री पशु एवं मतस्य को पूर्व विधायक धीरेन्द्र ने वाल्मीकिनगर क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों से अवगत कराया

मंत्री पशु एवं मतस्य को पूर्व विधायक धीरेन्द्र ने वाल्मीकिनगर क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों से अवगत कराया

रिपोर्ट : न्यूज़ ब्यूरो, इंडो-नेपाल बॉर्डर 

वाल्मीकिनगर के विकास को लेकर निरंतर सक्रिय रहते है रिंकू सिंह, मंत्री नंदकिशोर राम से की शिष्टाचार मुलाकात

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

वाल्मीकिनगर, (संतोष कुमार)। क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर वाल्मीकिनगर के पूर्व विधायक सह वर्तमान जदयू प्रदेश महासचिव धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने आज बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य विभाग के मंत्री नंदकिशोर राम से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विकास के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। रिंकू सिंह ने क्षेत्र की आवश्यकताओं और आम जनता से जुड़े विषयों को मंत्री के समक्ष मजबूती से रखा। पूर्व विधायक की इस मुलाकात को क्षेत्र के विकास के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहने वाले रिंकू सिंह की इस पहल से क्षेत्रवासियों में भी उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक पहल देखने को मिल सकती है। जनता से जुड़े मुद्दे, क्षेत्र का विकास और वाल्मीकि नगर के हित—इन्हीं विषयों को लेकर रिंकू सिंह की सक्रियता लगातार चर्चा में है।

Comments are closed.

Recent Post