AMIT LEKH

Post: मानवीय सेवा के तहत एसएसबी 21वीं वाहिनी ने गर्भवती महिला को त्वरित चिकित्सा हेतु पहुँचाया अस्पताल

मानवीय सेवा के तहत एसएसबी 21वीं वाहिनी ने गर्भवती महिला को त्वरित चिकित्सा हेतु पहुँचाया अस्पताल

रिपोर्ट : न्यूज़ ब्यूरो, इंडो-नेपाल बॉर्डर 

एसएसबी 21वीं वाहिनी का मानवीय कार्य, सीमावर्ती गांव की गर्भवती को गंभीर स्थित में त्वरित चिकित्सा सहायता हेतु पहुंचाया अस्पताल

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

वाल्मीकिनगर, (संतोष कुमार)। “एसएसबी 21वीं वाहिनी” द्वारा मानवीय सेवा के तहत दिनांक 09.09.2026 को लगभग 08:30 बजे,

फोटो : अमिट लेख

सीमा चौकी झंडूटोला के कार्यक्षेत्र (AOR) के अंतर्गत ग्राम बिनटोला की एक गर्भवती महिला की गंभीर स्थित होने पर “कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत, एसएसबी 21वीं वाहिनी” के तत्काल आदेशानुसार ‘सीमा चौकी चकदहवा के RRT टीम एवं जवानों’ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए

छाया : अमिट लेख

गर्भवती महिला को सरकारी वाहन से तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) वाल्मीकिनगर पहुँचाया गया, जहाँ उन्हें चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। SSB द्वारा की गई इस त्वरित सहायता से गर्भवती की स्थिति सामान्य और स्थिर हो पाईl

Leave a Reply

Recent Post