AMIT LEKH

Post: रिश्वत लेते वायरल वीडियो की जांच के बाद दरोगा निलंबित

रिश्वत लेते वायरल वीडियो की जांच के बाद दरोगा निलंबित

रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया डेस्क 

बलथर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक शमशाद अहमद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और उनसे विभागीय कार्रवाई हेतु अलग से स्पष्टीकरण की मांग की जा रही है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बलथर थाना के पुलिस अधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक शमशाद अहमद का वायरल वीडियो प्राप्त हुआ। प्राप्त वीडियो के आलोक में पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम पश्चिम चंपारण बेतिया के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज से मामले की जांच कराई गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज के द्वारा अपने जांच प्रतिवेदन में पुलिस अवर निरीक्षक शमशाद अहमद का आचरण संदिग्ध पाया गया l उक्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण बेतिया के द्वारा बलथर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक शमशाद अहमद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और उनसे विभागीय कार्रवाई हेतु अलग से स्पष्टीकरण की मांग की जा रही है ।

Comments are closed.

Recent Post