रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया डेस्क
लूटकांड का फरार 5,000/-रूपया का ईनामी अपराधी दीपक कुमार , उम्र करीब 19 वर्ष, पिता लाल बिहारी प्रसाद, सा० बलुआ परेगवा, थाना योगापट्टी, जिला पश्चिम चम्पारण, बेतिया को परसा नवका पुल के पास से एक हथियार ,गोली एवं चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। 31अगस्त 26 की रात्रि में स्वर्ण कारोबारी गोविन्द साह, पिता सुरेन्द्र साह, सा० गरभुआ लाला टोला, थाना सिरिसिया, जिला पश्चिम चम्पारण, बेतिया दुकान बंद कर घर वापस जाने के क्रम में सिरिसिया थानान्तर्गत दोकनपुर छोटी नहर के पास अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधियों द्वारा लूट की घटना कारित की गई। घटना के क्रम में अज्ञात अपराधियों द्वारा स्वर्ण कारोबारी गोविन्द साह को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया तथा उनके पास से सोना-चाँदी एवं अन्य कीमती सामान की लूट की गई। इस संबंध में सिरिसिया थाना कांड सं0-170/26, दिनांक-01.09.2026, धारा-309(6)/109(1)/3(5) भा0न्या0स0 एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज करते हुए उक्त घटना के उद्भेदन एवं संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 एवं सदर-2, बेतिया के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया। गठित SIT टीम में थानाध्यक्ष योगापट्टी, प्रभारी तकनीकी शाखा, बेतिया, प्रभारी डी0आई0यू0, थानाध्यक्ष सिरिसिया एवं थानाध्यक्ष मनुआपुल को शामिल किया गया। गठित SIT टीम द्वारा घटनास्थल एवं उसके आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज का अवलोकन, तकनीकी सूचना, मानवीय सूचना तथा पूर्व में इस प्रकार की आपराधिक घटनाओं में संलिप्त अपराधियों से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अपराधियों की पहचान एवं उनके संबंध में महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त किए गए। इसी क्रम में थानाध्यक्ष सिरिसिया को प्राप्त विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर 8 सितम्बर 26 को पारसा नयका नहर के पास घटना में संलिप्त फरार अपराधी मुसाफिर अंसारी, उम्र करीब 18 वर्ष, पिता असगर अंसारी, सा० बेलवनवा, थाना योगापट्टी, जिला पश्चिम चम्पारण, बेतिया एवं अंतरजिला लूटकांड का फरार 5,000/-रूपया का ईनामी अपराधी दीपक कुमार , उम्र करीब 19 वर्ष, पिता लाल बिहारी प्रसाद, सा० बलुआ परेगवा, थाना योगापट्टी, जिला पश्चिम चम्पारण, बेतिया को परसा नवका पुल के पास से एक हथियार ,गोली एवं चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अंतरजिला अभियुक्त दीपक कुमार से पूछताछ के क्रम में उसके द्वारा बताया गया कि उक्त घटना से पूर्व वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर छिनतई/लूट की कई घटनाओं को योगापट्टी थाना क्षेत्र तथा मोतिहारी जिला के सुगौली थाना क्षेत्र में भी अंजाम दे चुका है। गिरफ्तार अभिक्तों से पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सिरसिया लुट की घटना में संलिप्त अन्य फरार अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है तथा उनकी गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. मुसाफिर अंसारी उम्र 18 वर्ष पिता असगर अंसारी सा0 बेलवनवा थाना योगापट्टी जिला प0चम्पारण बेतिया एवं
2. दीपक कुमार उम्र 19 वर्ष पिता लाल बिहारी प्रसाद सा0 बलुआ परेगवा थाना योगापट्टी जिला प0चम्पारण बेतिया
अपराधिक इतिहास :
अभियुक्त मुसाफिर अंसारी उम्र 18 वर्ष पिता असगर अंसारी सा0 बेलवनवा थाना योगापट्टी जिला प0चम्पारण बेतिया
1. योगापट्टी थाना कांड सं0-82/26, दिनांक-25.05.2026, धारा-309(4) भा0न्या0सं0 (वांछित)
2. सिरिसिया थाना कांड सं0-170/26, दिनांक-01.09.2026, धारा-309(6)/109(1)/3(5) भा0न्या0स0 एवं 27 आर्म्स एक्ट (वांछित)
अभियुक्त दीपक कुमार उम्र 19 वर्ष पिता लाल बिहारी प्रसाद सा0 बलुआ परेगवा थाना योगापट्टी जिला प0चम्पारण बेतिया
1. योगापट्टी थाना कांड सं0-82/26, दिनांक-25.05.2026, धारा-309(4) भा0न्या0सं0 (वांछित)
2. सुगौली थाना कांड सं0-38/26, दिनांक-25.01.2026, धारा-309(6) भा0न्या0सं0 दर्ज है।(वांछित)
3. सिरिसिया थाना कांड सं0-170/26, दिनांक-01.09.2026, धारा-309(6)/109(1)/3(5) भा0न्या0स0 एवं 27 आर्म्स एक्ट (वांछित)
बरामदगी
(1) एक देशी कट्टा
(2) एक जिंदा कारतूस
(3) चाकू
(4) मोटरसाइकिल
छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी /कर्मी
01. अजीत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 बेतिया।
02. राकेश भाष्कर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02, बेतिया।
03. पु०नि०राजेश कुमार, पर्यवेक्षी पदाधिकारी सदर अंचल
04. पु०नि० ज्वाला सिंह, पर्यवेक्षी पदाधिकारी योगापट्टी अंचल
05. डी0आई0यू0 टीम बेतिया।
06. पु०अ०नि०अनंत कुमार, थानाध्यक्ष सिरिसिया एवं
07. सिरिसिया थाना के पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल।


