AMIT LEKH

Post: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छठियार पर दुर्गा मंदिर हनुमान गढ़ी में भव्य भंडारा, जयकारों से गूंजा टंकी बाजार 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छठियार पर दुर्गा मंदिर हनुमान गढ़ी में भव्य भंडारा, जयकारों से गूंजा टंकी बाजार 

रिपोर्ट : न्यूज़ ब्यूरो, इंडो-नेपाल बॉर्डर 

आयोजन के क्रम में पांचवें दिन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, छठे दिन भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

वाल्मीकिनगर, (संतोष कुमार)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ छठियार के अवसर पर दुर्गा मंदिर हनुमान गढ़ी, टंकी बाजार, वाल्मीकिनगर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण का प्रसाद ग्रहण किया और भक्तिभाव के साथ श्रीकृष्ण का नाम-स्मरण किया। इस दौरान मंदिर परिसर एवं पूरे टंकी बाजार का वातावरण भक्तिमय हो गया।

फोटो : संतोष कुमार

“जय जय श्रीकृष्ण” के जयकारों से पूरा बाजार और मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति देखने को मिली। मंदिर के पुजारी एवं जन्माष्टमी युवा समिति के सदस्यों ने बताया कि समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष इसी श्रद्धा और उत्साह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया जाता है। आयोजन के क्रम में पांचवें दिन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, छठे दिन भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसके पश्चात भगवान श्रीकृष्ण की विसर्जन पूजा के साथ जन्माष्टमी महोत्सव का विधिवत समापन किया जाता है। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Recent Post