AMIT LEKH

Post: एसएसबी 21वीं वाहिनी ने विटीआर क्षेत्र में भालू के हमले से घायल नेपाली नागरिक की जान बचाई

एसएसबी 21वीं वाहिनी ने विटीआर क्षेत्र में भालू के हमले से घायल नेपाली नागरिक की जान बचाई

रिपोर्ट : न्यूज़ ब्यूरो, इंडो-नेपाल बॉर्डर 

एसएसबी 21वीं वाहिनी ने पुनः पेश की मानवता की मिसाल: विटीआर में भालू के हमले में घायल नेपाली नागरिक की बचाई जान

एसएसबी 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा दिनांक 09/09/2026 को कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत के निर्देशन में एक और सराहनीय मानवीय कार्य किया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

वाल्मीकिनगर, (संतोष कुमार)। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के जटाशंकर मंदिर के समीप एक नेपाली नागरिक चित्र बहादुर मगर, निवासी त्रिवेणी, नेपाल पर अचानक भालू ने हमला कर दिया।

फोटो : अमिट लेख

इस हमले में उन्हें सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही 21वीं वाहिनी की वाल्मीकि आश्रम समवाय के जवानों द्वारा तत्परता दिखाते हुए बिना विलंब किये घटनास्थल के लिए वाहन रवाना किया गया। जवानों ने घायल व्यक्ति को सुरक्षित रूप से घटनास्थल से निकालकर त्वरित रूप से वाल्मीकिनगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उन्हें समय पर आवश्यक चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया गया।

छाया : अमिट लेख

एसएसबी द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से घायल व्यक्ति को समय पर जीवन रक्षक सहायता मिल सकी। सशस्त्र सीमा बल सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में मानवीय सहायता के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

Comments are closed.

Recent Post