AMIT LEKH

Post: आपसी विवाद को लेकर एक युवा की पीट-पीट कर हत्या

आपसी विवाद को लेकर एक युवा की पीट-पीट कर हत्या

रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया डेस्क 

पुरानी आपसी विवाद को लेकर युवक की पीट कर कर दी हत्या 

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी विवाद को लेकर लाठी वह डंडे से पीट-पीट कर एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि उसकी मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

जिसकी इलाज जीएमसी जी बेतिया में चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात नौतन थाना के मड़वाहा वार्ड नंबर 13 निवासी मुकेश यादव पिता सिपाही यादव को लाठी वह डंडे से पीठ पीठ कर हत्या कर दी गई। जबकि उसकी मां को बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया, जिसकी इलाज जीएमसीएच बेतिया में की जा रही है। घटना का कारण पुरानी आपसी विवाद बताया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। बताया जाता है मृत्यु की शादी करीब 1 साल पूर्व हुई थी तथा पत्नी गर्भवती बताई जा रही है। घटना को लेकर गांव में काफी तनाव का माहौल है। घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है।

Comments are closed.

Recent Post