AMIT LEKH

Post: योगापट्टी प्रखंड अंतर्गत सिसवा मंगलपुर गांव गंडक में विलीन

योगापट्टी प्रखंड अंतर्गत सिसवा मंगलपुर गांव गंडक में विलीन

रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया डेस्क

करीब 35 घर गंडक के कटाव से ध्वस्त होकर नदी में विलीन हो गए हैं

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। योगापट्टी प्रखंड से जुड़े सिसवा,-मंगलपुर गांव गंडक नदी के तेज कटाव से नदी में विलीन हो गया है।

फोटो : मोहन सिंह

जिसमें करीब 35 घर गंडक के कटाव से ध्वस्त होकर नदी में विलीन हो गए हैं। इस बाढ़ से लगभग 7 000 हजार लोग प्रभावित हुए हैं, जिनका सब कुछ गंडक के गर्व में समाहित हो गया है।

छाया : अमिट लेख

कई बाढ़ पीड़ित लोग अपने अपने सगे- संबंधियों के घर शरण लिए हुए हैं और भारी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। लेकिन गंडक के कटाव से किन-किन प्रखंडों में कौन-कौन से गांव कटाव की चपेट में समाहित हो गए हैं और इससे कितने लोग प्रभावित हुए हैं इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा अब तक कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी जा सकी।

Comments are closed.

Recent Post