रिपोर्ट : बेतिया डेस्क
मामला कालीबाग थाना क्षेत्र के हरिहरनगर पक्की फुलवारी नोनियार इलाके की है, घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है
मृतका की बेटी ने अपनी ही भाभियों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। बेतिया में घर में सो रही 55 वर्षीय महिला की गर्दन रेत कर बेरहमी से हत्या कर दिए जाने का एक सनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान हरिहर नगर पक्की फुलवारी नोनियार निवासी बच्ची देवी 55 वर्ष पति स्वर्गीय काशी महतो के रूप में की गई है।

रितिका के गर्दन पर भारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिए जाने की बात बताई जाती है जिसमें मृतिका द्वारा अपने बचाव के क्रम में उसकी एक हाथ की दो उंगलिया कट जाने की बात भी बताई गई है। मृतका की बेटी ने अपनी ही भाभियों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मामला कालीबाग थाना क्षेत्र के हरिहरनगर पक्की फुलवारी नोनियार इलाके की है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि बच्ची देवी घर में सो रही थीं। इसी दौरान उन पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है और शव को एक कंबल में लपेटकर छुपा दिया गया था। घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों का भारी आक्रोश झेलना पड़ा।

भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। मृ’तका की बेटी कोमल देवी का आरोप है कि चाय को लेकर हुए विवाद के बाद उनकी मां की हत्या बहुओं ने मिलकर कर दिया है। उसका कहना है कि हत्या रात में ही कर दी गई थी और श’व को कंबल में छिपा दिया गया था। इधर, पुलिस करीब छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्या की असली वजह और इसमें किसकी भूमिका है, यह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


