AMIT LEKH

Post: पश्चिम चंपारण जिले में 14 क्लेफ्ट लिप एवं पैलेट से ग्रसित बच्चों को निःशुल्क शल्य चिकित्सा हेतु भेजा गया

पश्चिम चंपारण जिले में 14 क्लेफ्ट लिप एवं पैलेट से ग्रसित बच्चों को निःशुल्क शल्य चिकित्सा हेतु भेजा गया

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क 

चिन्हित बच्चों का शीघ्रता से आवश्यक जांच एवं उपचार सुनिश्चित किया जाता है तथा पात्र बच्चों को निःशुल्क शल्य चिकित्सा एवं आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। पश्चिम चंपारण जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत चिन्हित क्लेफ्ट लिप एवं पैलेट से ग्रसित 14 बच्चों को दिनांक 20 सितंबर 2026 को एंबुलेंस के माध्यम से डंकन हॉस्पिटल, रक्सौल भेजा गया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत ऐसे बच्चों की पहचान आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच के दौरान की जाती है।

चिन्हित बच्चों का शीघ्रता से आवश्यक जांच एवं उपचार सुनिश्चित किया जाता है तथा पात्र बच्चों को निःशुल्क शल्य चिकित्सा एवं आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में जन्मजात विकृतियों की समय पर पहचान कर उन्हें उचित उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि बच्चे स्वस्थ एवं सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें।

Comments are closed.

Recent Post