AMIT LEKH

Post: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर एकमा सीएचसी के फार्मासिस्ट नितेश कुमार सम्मानित

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर एकमा सीएचसी के फार्मासिस्ट नितेश कुमार सम्मानित

रिपोर्ट : छपरा डेस्क, 25 सितम्बर 2026

डॉक्टर्स सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने दी बधाई

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख
एकमा, (सारण)। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सदर अस्पताल, छपरा के तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सारण के सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) एकमा में कार्यरत फार्मासिस्ट नितेश कुमार को प्रतीक चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने पर नितेश कुमार ने कहा कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर मिला यह सम्मान उनके लिए गौरव के साथ-साथ कार्य के प्रति नई प्रेरणा और जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सम्मान के लिए सिविल सर्जन एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। नितेश कुमार के सम्मानित होने पर सीएचसी एकमा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार, डॉ. गंगासागर बिंदु, डॉ. मयंक कुमार, डॉ. इरफान अहमद, डॉ. गुंजन कुमार, स्टोर इंचार्ज ओम प्रकाश प्रसाद, लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार गुप्ता सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में फार्मासिस्टों की भूमिका और उनके दायित्वों को भी रेखांकित किया गया।

Comments are closed.

Recent Post