AMIT LEKH

Post: जनसुनवाई में जिला पदाधिकारी ने सुनीं 52 शिकायतें

जनसुनवाई में जिला पदाधिकारी ने सुनीं 52 शिकायतें

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 16 अक्टूबर 2026

कई मामलों का तत्काल हुआ निपटारा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे फरियादियों संतोष राय, धर्मेन्द्र गिरी, अशोक कुमार, अनिल कुमार शुक्ला, मुन्ना यादव, राजन कुमार, रामानंद यादव, शालू देवी, अयूब खान, हासिम मियां, अभिषेक कुमार मिश्रा सहित अन्य ने अपनी शिकायतें सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।

फोटो : मोहन सिंह

जनसुनवाई के दौरान कुल 52 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें कई शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल, सड़क एवं मरम्मत आदि से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। जिलाधिकारी ने सभी मामलों की बारीकी से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई कार्यक्रम राज्य सरकार के ’’सात निश्चय-3’’ के तहत संचालित सबका सम्मान-जीवन आसान अभियान का हिस्सा है। इसका उद्देश्य आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान कर पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, काजले वैभव नितिन, अपर समाहर्ता, राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, प्रभारी पदाधिकारी, जिला जनता दरबार, मासूम अंसारी समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments are closed.

Recent Post