AMIT LEKH

Post: वीर गाथा 6.0 प्रतियोगिता में सबेया कला चनपटिया के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया

वीर गाथा 6.0 प्रतियोगिता में सबेया कला चनपटिया के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 16 अक्टूबर 2026

शिक्षिका सुश्री मेरी आडलीन ने बताया कि वीर गाथा 6.0 भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की संयुक्त प्रतियोगिता है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। रा०उ०मा० विद्यालय में वीर गाथा 6.0 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षिका सुश्री मेरी आडलीन ने बताया कि वीर गाथा 6.0 भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की संयुक्त प्रतियोगिता है। जिसका उद्देश्य बच्चों में देश प्रेम और प्रतियोगिता वीरता पुरस्कार विजेताओं के प्रति सम्मान जगाना है। इसी उपलक्ष्य में आज उच्च माध्यमिक विद्यालय सबेया कला के विद्यार्थियों ने पेंटिंग, कविता लेखन, निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें से बेहतरीन चयनित पेंटिंग, कविता और निबंध को वीर गाथा प्रतियोगिता में ऑनलाइन भेजा गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में नवम वर्ग की मुस्कान कुमारी, उज्जला कुमारी, साधना कुमारी, शुशांत कुमार, निबंध प्रतियोगिता में रजो कुमारी, कविता लेखन प्रतियोगिता में अनिशा कुमारी को चयनित कर वीर गाथा प्रतियोगिता में शामिल किया गया। वही प्रधानाध्यापक धनंजय तिवारी ने कहा कि वीर गाथा प्रतियोगिता के साथ आज नवरात्रि के शुभ अवसर पर झिझिया नृत्य, बिहार के लोक-गीत झिझिया, सोहर और झुमरा प्रतियोगिता में बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें बेहतरीन प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Recent Post