AMIT LEKH

Post: लौरिया-डुमरा मार्ग पर युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

लौरिया-डुमरा मार्ग पर युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 16 अक्टूबर 2026

मृतक की पहचान जोखू साह के पुत्र सुजीत 18 वर्ष के रूप में हुई है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। लौरिया-डुमरा मार्ग पर सायरी माई स्थान के समीप अपराधियों ने एक 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान जोखू साह के पुत्र सुजीत 18 वर्ष के रूप में हुई है।

फोटो : मोहन सिंह

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों व आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Recent Post