रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 16 अक्टूबर 2026
संयुक्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण के आदेश के आलोक में अंचलाधिकारी, बैरिया द्वारा बैरिया थाना में प्राथमिकी संख्या-503/2026 दर्ज कराई गई है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। बैरिया अंचल कार्यालय के अभिलेखागार में सुरक्षित बंदोबस्ती अभिलेखों में कथित छेड़छाड़ कर उन्हें ऑनलाइन अपलोड किए जाने के मामले में जिला प्रशासन ने गंभीरता से कार्रवाई की है।

संयुक्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण के आदेश के आलोक में अंचलाधिकारी, बैरिया द्वारा बैरिया थाना में प्राथमिकी संख्या-503/2026 दर्ज कराई गई है। इस मामले में अंचल कार्यालय, बैरिया के पूर्व अंचल नाजीर अनिल कुमार, वर्तमान अंचल नाजीर अरमेश्वर प्रसाद, स्कैनिंग ऑपरेटर बिट्टू कुमार सहित बंदोबस्ती अभिलेखों में कूटरचना कर नाम जोड़े जाने से संबंधित अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस प्रकरण में बंदोबस्ती अभिलेखों में कथित छेड़छाड़ एवं कूटरचना कर उन्हें ऑनलाइन अपलोड किए जाने से संबंधित तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई है। मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह द्वारा बताया गया कि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।








