AMIT LEKH

Post: छपरा : शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ रावण दहन

छपरा : शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ रावण दहन

रिपोर्ट : छपरा डेस्क, 20 अक्टूबर 2026

70 फीट ऊंचे रावण और 60 फीट के मेघनाद के पुतले का हुआ दहन

जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के संयुक्त नेतृत्व में रही सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की पुख्ता व्यवस्था

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

के. के. सिंह सेंगर

–  अमिट लेख

छपरा, (सारण)। विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार को छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में रावण दहन कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान 70 फीट ऊंचे रावण और 60 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतले का दहन किया गया।

फोटो : अमिट लेख

कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिला पदाधिकारी, सारण वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण रौशन कुमार के संयुक्त नेतृत्व में दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी के विभिन्न आयोजनों को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई थीं। रावण दहन स्थल राजेंद्र स्टेडियम सहित जुलूस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

छाया ; अमिट लेख

कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। वहीं, किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने तथा जरूरतमंदों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल टीमों की भी व्यवस्था की गई थी। रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक रहा।

छाया ; अमिट लेख

विजयादशमी का पर्व लोगों को अहंकार, अन्याय और बुराइयों का त्याग कर सत्य, सदाचार एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के समन्वित प्रयासों तथा प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और कर्मियों की सक्रियता से कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस आयोजन ने सामाजिक सद्भाव, सकारात्मकता और अच्छाई की विजय का संदेश दिया।

Leave a Reply

Recent Post